दिल्ली। भारतीय नौसेना के बेड़े में कवरत्ती शामिल हो गया है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने आईएनएस कवरत्ती को भारतीय नौसेना को सौंपा। सबसे खास बात यह है कि यह दुश्मन के रडार के पकड़ में नहीं आयेगा। साथ ही यह पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस कई खासियतों से भरा हुआ है। यह एक स्टील्थ वार शिप है। यानि दुश्मन की रडार को आसानी से चकमा दे सकता हे। डायरेक्टरेट आफ नेवल डिजाइन की ओर से इसका डिजाइन तैयार किया गया है। कोलकाता के गार्डन रिसर्च शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने इसका निर्माण किया है।