लखनऊ। एक बाबा जो दावा करता था कि झाड़फूंक के जरिये वह बीमारी व सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। यहां तक कि बच्चे पैदा कराने की भी गारंटी लेता था। झाड़फूंक के बहाने बाबा महिलाओं संग अश्लील हरकत करता था। कपड़े उतरवाकर उनके शरीर पर भभूत लगाता था। साथ ही वह महिलाओं से रुपये भी ऐंठता था। इस बाबा का नाम काला बाबा उर्फ निसार हुसैन है। काला बाबा एक मजार पर बैठता था। झाड़फूंक के नाम पर काला बाबा का महिलाओं संग छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार की रात स्थानीय लोगों ने पाखंडी बाबा को रंगे हाथ पकड़ लिया। बढ़िया से मरम्मत करने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने काला बाबा उर्फ निसार हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजार के पास बने कमरे में काला बाबा झाड़फूं के नाम पर महिलाओं संग अश्लील हरकतें करता था। पुलिस काला बाबा के साथी की भी तलाश कर रही है। एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि आरोपित काला बाबा के खिलाफ महिलाओं से अश्लील हरकता करना, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 Comments