गाजीपुर। ट्रक के धक्के से मुअली देवी 35 की मौत हो गई। यह हादसा जमानियां के देवैथा गांव के पास हुआ। हालांकि हादसे में बाइक चला रहा उनका पुत्र दीपक बाल—बाल बच गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने देवैथा—करमहरी मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर रास्ता जाम समाप्त कराया।