गाजीपुर। उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन की बैठक बबेड़ी में हुई। जिले में B.Ed एवं बीटीसी महाविद्यालयों की अनावश्यक जांच पर विरोध जताया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में B.Ed एवं बीटीसी महाविद्यालयों की जांच हेतु शासन द्वारा जांच समिति गठित किया गया है, जिसको महाविद्यालय प्रबंधन के लोग न्यायोचित नहीं मानते हैं। यह अनावश्यक जांच केवल मानसिक प्रताड़ना एवं धन उगाही हेतु इस कोरोना संक्रमण काल में की जा रही है। इस मौके पर अशोक सिंह, सत्य प्रकाश यादव, पंकज दुबे, अटल सिंह, भुल्लन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।