लखनऊ। श्रमिक वर्ग पर प्रदेश की योगी सरकार मेहरबान है। दरिदयादिली दिखाते हुए प्रदेश सरकार की ओर से निर्णय लिया गया है कि श्रमिकों को भ्रमण व तीर्थ के लिए आर्थिक सहायता दी जायेगी। साथ ही उनकी उच्च शिक्षा ले रही बेटियों को किताब खरीदने व खेल में बेहतर प्रदर्शन करने पर भी आर्थिक सहायता की जायेगी। श्रम कल्याण परिषद की ओर से जल्द ही तीन योजनाओं को लागू किया जायेगा। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों व बेटियों को लाभान्वित किया जायेगा। स्वामी विवेकानंद ऐतिहासिक पर्यटन यात्रा योजना के तहत 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिया जाना प्रस्तावित है। वहीं बेटियों को किताब खरीदने के लिए 7500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

0 Comments