जौनपुर। पूर्व सांसद व निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थक की स्कार्पियो को पुलिस ने सीज कर दिया। बक्सा पुलिस की ओर से नौपेड़वा में यह कार्रवाई बीती रात बगैर अनुमति चुनाव प्रचार करने के आरोप में की गई। साथ ही प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सभी प्रत्याशी व समर्थक आदर्श आचार संहिता का पालन करें। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि रात में बेलापार गांव स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थक बगैर अनुमति के प्रचार—प्रसार कर रहे थे। जिसके बाद एक काले रंग की स्कार्पियो को कब्जे में लेते हुए पुलिस थाने ले आई।