गाजीपुर। कच्ची दीवार गिरने के कारण मलबे में दबने से बुजुर्ग सीताराम यादव 70 की मौत हो गई। मामला नंदगंज के डंडापुर गांव का है। बीती रात सीताराम भोजन करके सोये थे। इसी बीच कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। सीताराम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।