गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से कुछ दिनों पहले पुलिस से शिकायत की गई थी कि उसके संग छेड़खानी की गई है लेकिन पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसके बाद पीड़िता कोर्ट के शरण में पहुंच गई। अंतत: कोर्ट के आदेश के बाद गहमर पुलिस की ओर से पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कहना है कि बीते 19 जून को वह दुकान जा रही थी कि रास्ते में अरसद ने रास्ता रोककर उसके संग अश्लील हरकत किया। पुलिस की ओर से अरसद, इकबाल, सोनी, मोनी व केना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।