गाजीपुर। बरेसर के रेंगा निवासी रामअवध उर्फ शेरू पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दरअसल बीते 15 अक्तूबर को बरेसर के बाकी खुर्द में चौथी बांध सतनगर के सूर्यभान चौहान की हत्या हुई थी। लेकिन अब तक पुलिस हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिसिया विवेचना में रामअवध उर्फ शेरू का नाम सामने आने पर पुलिस की ओर से उसके उपर इनाम घोषित किया गया। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा हो जायेगा।