गाजीपुर। अब जमानियां के एसडीएम शैलेंद्र प्रताप होंगे। डीएम एमपी सिंह की ओर से शैलेंद्र प्रताप को जमानियां एसडीएम के पद पर तैनात किया है। जमानियां के पूर्व एसडीएम सत्यप्रिय सिंह का उन्नाव स्थानांतरण के बाद शैलेंद्र प्रताप को यह जिम्मेदारी डीएम की ओर से दी गई है।