लखनऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्रों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी की गिरफ्तारी पर कोर्ट की ओर से रोक लगा दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनउ खंडपीठ की ओर से डॉलीबाग की एक शत्रु संपत्ति पर निर्माण करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी पर विवेचना पर अब्बास व उमर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है। वहीं कोर्ट ने अब्बास व उमर को विवेचना में सहयोग करने का आदेश दिया है।