दिल्ली। यूपी की राजधानी लखनउ में एलडीए की ओर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी व उनके करीबियों की अवैध इमारतों की तलाश शुरू कर दी गई है। एलडीए के इंजीनियरों सहित पीसीएस अधिकारियों की टीम इसका ब्यौरा जुटा रही है। एलडीए के सहयोग में जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों को भी लगाया गया है। लालबाग, जियामउ व पुराने लखनउ की कुछ इमारतों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लालबाग में हाल ही में सील की गई एक बिल्डिंग को गिराने की भी तैयारी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने कुछ समय पहले ही मुख्तार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें भी प्रकाश में आया था कि मुख्तार के करीबियों की अधिकतर इमारतें अवैध तरीके से बनाई गई हैं। एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि लालबाग व जियामउ में कुछ संपत्तियों की तलाशी गई है। लालबाग की एक बिल्डिंग पिछले महीने सील कराई गई थी। यह भी मुख्तार के करीबियों का ही है। लगभग 50 इमारतों की फाइल निकलवाकर जांच की जा रही है।

0 Comments