दिल्ली। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मेरठ में एनसीईआरटी की 35 करोड़ की डुप्लीकेट किताबें पकड़े जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा गया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि शिक्षा नीति में बदलाव करने वाली भाजपा पहले अपने उन नेताओं को नैतिक शिक्षा के पाठ पढ़ाए जो करोड़ों रुपये के नकली किताबों के गोरखधंधे में संलिप्त हैं। सपा अध्यक्ष ने लिखा कि नकली ईमानदारी का चोगा ओढ़े लोगों का सच अब सामने आ गया है। गौरतलब हो कि यूपी एसटीएफ और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट आपरेशन में मेरठ में 35 करोड़ की डुप्लीकेट किताबें पकड़ी गई थीं। साथ ही छह प्रिंटिंग मशीनें भी मिली थीं। पुलिस ने इस ममाले में दर्जन भर लोगों को हिरासत में लिया है।

0 Comments