गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली पेट्रोल पंप के सामने कुएं में गिरकर ट्रक चालक संजय यादव 35 की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नंदगंज के एसआई बलवंत यादव, केशव यादव व बलवंता ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय यादव बिहार के भभुआ जनपद के मोहनिया थाना क्षेत्र के कटरा कलां का रहने वाला था जो डेहरी आसनसोल से बालू लादकर नंदगंज बाजार आ रहा था। देवकली पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ा करके सो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार की भोर में एआरटीओ चालक को बुलाने लगे लेकिन चालक भाग निकला। अंधेरा होने के कारण वह सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गया। वहीं परिजनों को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।