गाजीपुर। जिले के कई ईंट—भट्ठों पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का खेल खेला जा रहा है। इसका खुलासा सदर आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व सर्किल तृतीय के निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की संयुक्त छापेमारी में हुई। नोनहरा के बबुरीवन ईंट—भट्ठे पर छापेमारी के दौरान मौके से 100 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। साथ ही 500 किलो ग्राम लहन को नष्ट किया गया। वहीं सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।