वाराणसी। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के एक और करीबी की गिरफ्तारी गाजीपुर में हुई है। उसका नाम नन्हे खां बताया जा रहा है। नन्हे खां काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह—जगह दबिश दे रही थी। उसके उपर 25 हजार का इनाम रखा गया था। नन्हे खां के कारनामे जानकर आप हैरान रह जायेंगे। उसने नदी पर बकायदे अवैध पुलिया का निर्माण करा दिया था ताकि उक्त जगह पर कब्जा कर सके। हालांकि गाजीपुर पुलिस प्रशासन ने उसको ध्वस्त करा दिया था। उसके उपर करोड़ों रुपये के सरकारी जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है।

0 Comments