दिल्ली। एक ओर भारत—चीन के मध्य विभिन्न स्तरों पर वार्ता का दौर चल रहा है तो दूसरी तरफ चीन सीमा पर तनाव बढ़ाने से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर एक बार फिर से झड़प का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि 29—30 अगस्त की रात को भारत व चीन के सैनिक आमने—सामने आ गये। भारतीय सैनिकों की ओर से पैंगों और टीएसओ लेक एरिया में चीनी सैनिकों को घुसने से रोका गया।

0 Comments