गाजीपुर। दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरों की गिरफ्तारी जमानियां के फुफुआंव चट्टी से हुई है। पुलिस को यह सफलता वाहन चेकिंग के दौरान मिली। पकड़े गये चोरों का नाम आनंद गुप्ता व रामकुमार वर्मा है। इनके पास से चोरी की बाइक व एक तमंचा बरामद हुआ है।