दिल्ली। यूपी के आगरा में कार सवार बदमाशों ने यात्रियों से भरी एक बस को हाईजैक कर लिया। दुस्साहसपूर्ण इस वारदात की जानकारी मिलते ही यूपी के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बस के ड्राइवर व कंडक्टर को बंधक बना लिया है। अभी तक बस व बदमाशों को लेकर कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस की छापेमारी जारी है। पूरा मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास की है। देर रात बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस को रोकवाया फिर ड्राइवर व कंडक्टर को उन्होंने बंधक बना लिया। एक बदमाश यात्रियों से भरी बस को ड्राइव करके अपने साथ लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि बस हाईजैक करने वालों की संख्या चार है जो खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता रहे थे।

0 Comments