गाजीपुर। जनपद में शराब तस्करी का खेल धड़ल्ले से हो रहा है। इसकी पुष्टि तीन शराब तस्करों की गिरफ्तारी से हुई है। जिले के अलग—अलग थाना क्षेत्रों से तीन शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा गांव से बुधवार की शाम गश्त के दौरान एक शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तालाशी के दौरान उसके पास से 45 शीशी देशी शराब बरामद हुई। उसकी पहचान ननौरा के राम नारायण राय के रूप में हुई है। वहीं नंदगंज पुलिस ने चीनी मिल के पास से सत्येंद्र यादव व अंकित यादव निवासी नारी पचदेवरा थाना करंडा को दो पेटी शराब कुल 34 शीशी संग गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।