गाजीपुर। शहीद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान (युवा प्रभाग) के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव के सिहोरी स्थित आवास पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आज के परिवेश में आजादी की महत्ता नामक विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संम्बोधित करते हुए रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी अनमोल है, इसकी कीमत नहीं लगायी जा सकती। आजादी शब्द की परिकल्पना से ही मन गदगद हो जाता है। आजादी का महत्व पिजड़े में बन्द तोते से समझा जा सकता है जो प्रचुर मात्रा में दाना—पानी मिलने के बाद भी मौका मिलते ही खुली हवा में उड़ने को बेताब रहता है। हम सभी को अभी भी देश के गद्दारों से सावधान रहने की जरूरत है। आजादी की लड़ाई में क्षेत्रीय रंणबाकुरों ने 18 अगस्त सन् 1942 को नंदगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी अंग्रेजों की खाद्य रसद से भरी मालगाड़ी को लूटकर अंग्रेजों को सबक सिखाया था। ऐसे में आज का दिन हम सभी के लिए बेहद खास है। क्षेत्र के जलंधर सिंह, भोला सिंह, रामधारी सिंह यादव जैसे सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय है। उनके प्रयासों के कारण ही आज हम सभी लोग खुली हवा में साँस ले रहें है। हम सभी ज्ञात व अज्ञात शहीदों एवं बलिदानियों को शत—शत नमन करते हैं। जिनके त्याग व बलिदान का परिणाम ही आजादी है। संगोष्ठी में सहभागिता करते हुए भोगेश कुमार सिंह, सत्य नारायन पांडेय, मुकेश कुमार श्रीवास्तव , शिव कुमार, ओमप्रकाश लाल, शुभम राय, प्रभु नारायण लाल, भानू खरवार, रवि, मनीष श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने आजादी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शहीदों को नमन किया।