गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र के बरहपुर में फिर से दो ट्रांसफार्मर जल गये। समाजसेवी विजय कुमार सिंह सब्लु की पहल पर दोनों जले ट्रांसफार्मरों को बदलवाया गया। जिसके बाद अंधेरा छाये घर फिर से रोशन हो उठे। बताया जा रहा है कि अक्सर गांव में ट्रांसफर्मर जलते रहते हैं। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि उदासीन बने रहते हैं। हर बार विजय कुमार सिंह सब्लु की ओर से पहल करके जले ट्रांसफार्मरों को बदलवाया जाता है। 25 दिनों से 10—10 केवी के दो ट्रांसफार्मर ग्रामसभा के पूरब बस्ती में दो जगहों पर जल गये थे। वहीं विजय कुमार सिंह सब्लु के इस कार्य की सराहना ग्रामीणों की ओर से की गई।

0 Comments