गाजीपुर। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में उनके ड्राइवर की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई का आरोप भांवरकोल के वीरपुर गांव के कुछ लोगों पर है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार मुहम्मदाबाद संदीप श्रीवास्तव कुछ कार्य से वीरपुर गये थे, तभी यह घटना घटित हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ड्राइवर ने एक मानिंद व्यक्ति के उपर लाठी चला दिया। जिसके बाद यह घटना हुई। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

0 Comments