गाजीपुर। नदी के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव नंदगंज के देवकली तरावं के बीच गांगी नदी पर बने पुल के पास मिला है। उसकी पहचान संतोष दूबे 30 निवासी करंडा के ब्राहम्णपुरा के तुलापट्टी के रूप में हुई। शव को प्रथम दृष्टया देखने पर पता चल रहा है कि उसके उपर चोट के निशान हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है।