मऊ। ऐसा लग रहा था कि पूर्व एसपी अनुराग आर्य के स्थानांतरण के बाद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों को कुछ राहत मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। नवागत एसपी मनोज कुमार सोनकर की ओर से यह स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि बाहुबली मुख्तार अंसारी व उनके लोगों के खिलाफ जारी अभियान रुकेगा नहीं। एसपी की ओर से दावा किया गया कि मुख्तार अंसारी के 12 गुर्गों को अब तक जिला बदर किया गया है। साथ ही मुख्तार अंसारी के करीबी 26 लोगों का शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं 21 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। वहीं जिन लोगों को जिला बदर किया गया है, उनमें शार्प शूटर अनुज कन्नौजिया भी शामिल है। इसके खिलाफ 19 गंभीर अपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।

0 Comments