दिल्ली। यूपी की प्रमुख राजनीतिक दल बसपा सुप्रीमो व पूर्व सीएम मायावती की ओर से कानून—व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला गया है। लगातार अपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि उप्र में अब न तो कानून का डर है और न ही कानून का राज है। उप्र में बढ़ते अपराध से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोविड19 संक्रमण के दौर में भी प्रदेश के अंदर अपराध लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन व अनलॉक में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बलिया में पत्रकार की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि बढ़ते अपराध का शिकार पुलिस के साथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ यानी मीडिया भी है। मायावती की ओर से पत्रकार की हत्या पर दुख जताया गया।

0 Comments