गाजीपुर। जिले में चोरी की घटनाएं पूरी तरह से रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन तक चोरी की घटनाएं रुकी थीं लेकिन एक बार फिर से चोरों ने लंबा हाथ मारा है। इस बार चोरों ने शहर के एक व्यापारी को निशाना बनाने का काम किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के लंका स्थित आइसक्रीम व्यवसायी संदीप गुप्ता के घर से चोरों ने 12 लाख रुपये उड़ा दिया। इनमें गहने भी शामिल हैं। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।