चंदौली। बिहार के बक्सर, गाजीपुर, बलिया के बाद जनपद में भी गंगा में बहते शव मिलने लगे हैं। धानापुर के बड़ौरा के पास गंगा नदी में लगभग आधा दर्जन शव मिले हैं। दुर्गंध के बाद लोगों को पता चला कि गंगा में शव पड़े हैं। वहीं सूचना मिलते ही धानापुर के बडौरा घाट पर सेक्टर मजिस्ट्रेट/एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा, राम्या आर और तहसीलदार वंदना मिश्र पहुंची। जरूरी कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है।

0 Comments