गाजीपुर। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके कारण निशांत दूबे 19 की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा एक अन्य युवक अभिषेक पांडेय 22 घायल हो गया। मामला करंडा के बभनपुरा चट्टी का है। निशांत करंडा के मैनपुर का रहने वाला था। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

0 Comments