गाजीपुर/बक्सर। गहमर व करंडा क्षेत्र में गंगा में शव मिलने के प्रकरण में संबंधित क्षेत्रों के लोगों व प्रशासन का कहना है कि ये शव बिहार से आए हुए हैं। प्रशासन का यहां तक दावा है कि गंगा में शव दाह पर लगे प्रतिबंध के कारण स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार के शव का गंगा में जलप्रवाह नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ बिहार के बक्सर में भी गंगा में शव मिले। वहां के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ये सभी शव यूपी से आए हुए हैं यानि यूपी—बिहार की ओर से इस मामले में एक—दूसरे के पाले में गेंद फेंकने का कार्य किया जा रहा है। जब तक इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक पता नहीं चल पायेगा कि इन शवों का जलप्रवाह कहां से किया गया है।

0 Comments