दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने भारत को पूरी तरह से झकझोर दिया है। जिस प्रकार पहली लहर में विश्व की सुपर पावर ताकत देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं ने कोरोना के समक्ष घुटने टेक दिये थे, वैसी ही स्थिति में भारत में दूसरी लहर के दौरान है। जिसके कारण पूरे विश्व की सहानुभूति भारत के संग है। इसी क्रम में भारत को कोरोना के कहर से निजात दिलाने के लिए इजरायल में सैकड़ों लोगों ने ओम नम: शिवाय का जाप किया। भारतीय दूतावास के अधिकारी पवन के पाल की ओर से यह वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया गया था — जब पूरा इजरायल आपको उम्मीद की किरण दिखाने के लिए एकजुट हो…। वहीं इजरायल की ओर से भारत की सहायता के लिए जीवन रक्षक उपकरण की बड़ी व पहली खेप भेज दिया गया है।

0 Comments