सीतापुर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, रामपुर सांसद व सपा के दिग्गज नेता आजम खां की तबीयत बिगड़ने पर उनको उनके बेटे अब्दुल्ला आजम संग लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मालूम हो कि आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम संग सीतापुर जेल में निरुद्ध थे। इसी बीच दोनों कोरोना संक्रमित हो गये थे। बताया जा रहा है कि आजम खां का आक्सीजन लेवल अप—डाउन होने के बाद जेल प्रशासन काफी परेशान था। अंतत: उनको लखनऊ मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

0 Comments