अलीगढ़। देश के नामचीन शैक्षणिक संस्थानों में शुमार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर कोरोना कहर बरपा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक 17 प्रोफेसर जान गंवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कई ऐसे प्रोफेसर थे, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इतनी अधिक संख्या में प्रोफेसरों की मौत के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे चिंता करने वाली बात यह है कि अगर इन आंकड़ों में गैर शिक्षकों यानि कर्मचारियों को शामिल कर दिया जाए तो आंकड़ा 45 पर पहुंच जाता है। एमयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फैजुल हसन की ओर से सीबीआई या सेवानिवृत्त जजों से जांच कराने की मांग की गई है। उनका कहना है कि 20 से 25 दिनों में दो दर्जन से अधिक प्रोफेसरों की मौत हुई है। अभी भी मौत का सिलसिला जारी है।

0 Comments