गाजीपुर। पिकअप के धक्के से खुशबू 14 की मौत हो गई। मामला नगसर थाना क्षेत्र के गोहदा विशनपुरा गांव के पास का है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने पांच घंटे बाद रास्ता जाम समाप्त किया। वहीं पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

0 Comments