गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन, मतदान व मतगणना प्रक्रिया के तहत अवकाश पड़ने पर भी कार्यालय खुले रहेंगे। प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों की विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मदीवारी वापस लेने व चुनाव चिहृ आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंडों पर होगा। वहीं सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने व चुनाव चिहृ आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होना तय है। ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों व क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना व परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंड के अंतर्गत तय मतगणना स्थल पर की जायेगी। वहीं परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी।

0 Comments