गाजीपुर। उमरी हत्याकांड का हत्यारोपित व खानपुर क्षेत्र के सरवरपुर निवासी मनोज यादव को पुलिस ने दबोच लिया। आरोप है कि नईकोट के उमरी मौजा में भूमि विवाद के प्रकरण में बीते रविवार को मनोज ने लालसा यादव की पत्नी श्यामदुलारी देवी व उनके बहू—बेटों को मारपीटकर अधमरा कर दिया था। हमले में श्यामदुलारी की मौत हो गई थी। वहीं सिधौना बाजार में पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक युवक मुंह बांधकर चार पहिया वाहन में बैठा हुआ दिखाई दिया। मुंह खोलवाने पर उसकी पहचान मनोज के रूप में हुई।

0 Comments