लखनऊ। सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे। 15 अप्रैल से मतदान की तारीख का एलान किया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। जबकि आज आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है। वहीं अधिसूचना जारी होने के बाद से सूबे में आचार संहित लागू हो गई है। 15, 19, 26 व 29 अप्रैल को कुल चार चरणों में चुनाव होने तय हैं। मतदान के बाद 2 मई को मतगणना होगी। शनिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो जायेगा। जिन जनपदों में मतदान पहले चरण में होना तय है, वहां नामांकन तीन व चार अप्रैल को होगा। दूसरे चरण के लिए नामांकन सात तथा आठ, तीसरे चरण के लिए 13 व 15 तथा चौथे चरण के लिए नामांकन 17 व 18 अप्रैल को होना तय है। पहले चरण के तहत 18 जनपदों में चुनाव होगा। इनमें सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर व भदोही शामिल है। दूसरे चरण के तहत 20 जनपदों में मतदान होना तय है। इनमें मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनउ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी व आजमगढ़ शामिल है। तीसरे चरण का चुनाव 20 जनपदों में होगा। इनमें शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, ओरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, चंदौली, सिद्धार्थनगर, देवरिया, मिर्जापुर व बलिया शामिल है। अंतिम व चौथे चरण के तहत 17 जनपदों में मतदान होगा। इनमें हापुड़, बुलंदशहर, संभल, शाहजहांपुर, मथुरा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र व मउ शामिल हैं।

0 Comments