गाजीपुर। जिला कारागार के अंदर स्थित पाठशाला में फांसी लगाकर बंदी नंदकिशोर तिवारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। वह दो महीने पूर्व एकतरफा प्रेम—प्रसंग के प्रकरण में जेल में बंद था। उसके उपर युवती के उपर चाकू से हमला करने का आरोप था। वहीं जेल व पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। नंदकिशोर सादात के डढ़वल गांव का रहने वाला था। बीते 23 जनवरी को युवती के उपर चाकू से हमला करने का आरोप उसके उपर लगा था। जिसके बाद से वह जेल के तीन नंबर बैरक में बंद था।

0 Comments