गाजीपुर। बालू व परिवहन माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। सुहवल पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ताड़ीघाट—बारा व मेदनीपुर—जमानियां मार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रक मिलने पर उनको सीज कर दिया गया। वहीं चार ओवरलोड ट्रकों का ई—चालान किया गया। उन पर 4 लाख 23 हजार का जुर्माना ठोंका गया।