गाजीपुर। दिलदारनगर के निरहु का पुरा के पतिराम यादव 45 भोर में शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। काफी देर बाद भी वह जब घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हुए। वहीं दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से पश्चिम पुराने केबिन के पास डाउन लाइन में उनका शव मिला। यह जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन के धक्के से उनकी मौत हुई है।