गाजीपुर। दो हत्यारोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान जमानियां के हरपुर निवासी अरुण यादव व प्रिंस यादव के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 315 बोर का 2 तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुआ है। इनकी गिरफ्तारी बैंक आफ बड़ौदा तिराहे से जमानियां पुलिस ने की। बीते 17 मार्च को जमानियां के भैदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें ये वांछित थे। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक ओवरटेक के समय धूल उड़ने के कारण उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।