गाजीपुर। रेवतीपुर के बहोरिक राय पट्टी के बाबा की बारी स्थित यादव बस्ती में आग का तांडव देखने को मिला। अगलगी के कारण 36 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, इसमें 30 हजार नकदी भी जलकर राख हो गये। आग कैसे लगा, इसका पता नहीं चल पाया। श्यामनाथ यादव, रामनाथ, तारकेश्वर, गणेश यादव, फुन्नू यादव, टुन्ना, काशीनाथ, झुन्नू, अरविंद, जितेंद्र, महेश, रमेश, दिनेश, अनिल व गुड्डू यादव की झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। वहीं कासिमाबाद के मीरजापुर गांव में बिजली की चिंगारी से आशू सिंह व गोपाल सिंह की दो बिस्वा फसल जल गई।