लखनऊ। होली का पर्व सूबे के बुजुर्गों के लिए सुखद रहने वाला है क्योंकि पर्व से पहले प्रदेश सरकार की ओर से 51.21 लाख बुजुर्गों के खाते में तीन महीने की पेंशन भेजी जायेगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्रवृत्ति योजना से शेष 479 करोड़ रुपये का पुनर्वियोग ट्रांसफर कर लिया गया है। प्रदेश में वृद्धावस्था तथा पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष व इससे अधिक उम्र के लोगों को प्रति महीने 500 रुपये बतौर पेंशन दिया जाता है।

0 Comments