जौनपुर। मिष्ठान विक्रेता रामजीत यादव 55 की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला लाइन बाजार के कुंवरदह चौराहे की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से मामले की पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि रामजीत के भाई जवाहर लाल यादव ग्राम प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी प्रकरण को लेकर स्वामीनाथ मिश्र से विवाद हो गया लेकिन लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद स्वामीनाथ मिश्र घर चले गये। कुछ देर बाद उनका पौत्र आया और उसने गोली चला दी। गोली से गंभीर रूप से जख्मी रामजीत को आनन—फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।