वाराणसी। बाइक सवार बदमाशों की गुंडागर्दी देखने को मिली। बदमाशों की ओर से कई बार फायरिंग की गई। गोली लगने के कारण किशोर विनय यादव 16 की मौत हो गई। जबकि चिराग उर्फ गुरुप्रसाद 26 व राधिका 9 जख्मी हो गई। गोली से जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण व सीओ बड़ागांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि मिर्जामुराद के बिहड़ा अंडरपास के दाहिने पटरी पर नशे में धुत दो बाइक सवार दो बदमाश गाली दे रहे थे। इसी बीच बिहड़ा गांव का विनय यादव भी गुजर रहा था। उसने गाली देने पर आपत्ति जताई। बस इतनी सी बात बदमाशों को रास नहीं आया और उन्होंने गुंडागर्दी दिखाते हुए किशोर को गोली मार दी। गोली चलने के बाद कुछ दूर पर मौजूद लोग बदमाशों की ओर लपके लेकिन बदमाशों ने फिर गोली चला दी। इस बार गोली दवाजे पर खड़ी राधिका को जाकर लग गई। इसके बाद बदमाश औराई की ओर से भागने लगे। उन्हें लगा कि उनका पीछा किया जा रहा है, जिसके बाद फिर से उन्होंने गोली चलाई। गोली लगने से बाइक सवार चिराग उर्फ गुरु प्रसाद जख्मी हो गये। कई बार गोली चलने के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

0 Comments