चंदौली। शराब तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर अब जिला प्रशासन सख्ती के मूड में दिख रहा है। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत दे दिया गया है कि जो लोग जनपद से बिहार में शराब तस्करी के खेल में शामिल हैं, ऐसे माफियाओं की लिस्ट तैयार करके उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जायेगी। ऐसे शराब माफियाओं को चिहिृत करके उनकी अपराधिक कुंडली तैयार की जा रही है। कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम संजीव सिंह ने निर्देश दिया कि शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में जनपद से बिहार में शराब की तस्करी न होने पाए। मालूम हो कि बिहार से जनपद की सीमा लगने के कारण जनपद के अलावा अन्य जिलों व राज्यों के तस्कर भी इस रूट का इस्तेमाल शराब तस्करी के कार्य में करते हैं।