गाजीपुर। बदमाश को गांजा व तमंचा संग गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी गहमर पुलिस की ओर से भदौरा पेट्रोल पंप के पास से की गई। बदमाश की पहचान दिलदारनगर के रक्सहां के असलम कुरैशी के रूप में हुई है। उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा व 12 बोर का एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ है।