गाजीपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने बीयर की दुकान के दो सेल्समैन को गोली मार दी। गोली लगने से बहरियाबाद के झंगिया सिढल्लीगढ़ के सर्वेश यादव 26 की मौत हो गई। जबकि दीपक यादव 27 गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस वारदात को बहरियाबाद के हरतरा गांव के पास झंगिया जाने वाली त्रिमुहानी के पास अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि सेल्समैन रात में दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके उपर हमला बोल दिया। वहीं बताया जा रहा है कि इसके पीछे कारण प्रेम प्रपंच का मामला है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

0 Comments