चंदौली। डीजे बजाने को लेकर जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद लाठियां तड़तड़ाईं। जिसके कारण एक की मौत हो गई। मामला बबुरी के हडिरका गांव का है। एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर लाठी—डंडे से हमला बोल दिया गया। जिसके कारण अर्जुन 55 की मौत हो गई। जबकि निहोर 50, उदल 30 व सोहन 28 घायल हो गया। दबंगों ने हमला करने के साथ ही पीड़ितों के टीनशेडनुमा तीन मकान व बाइक को भी तोड़ डाला। साथ ही हवाई फायरिंग भी की गई। हैरत की बात यह है कि यह सब घटना पुलिसकर्मियों के सामने हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह थाने का घेराव किया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

0 Comments