गाजीपुर। महिला संग दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी की पहचान खानपुर के अमेहता के अनिल यादव के रूप में हुई है। बीते 19 मार्च को खानपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित घर में चोरी करने के लिए घुसा था। इसी दौरान घर में अकेली सो रही महिला की नींद टूट गई। महिला को देखकर चोर की नीयत खराब हो गई और उसने दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी सिधौना चौराहे से हुई है।

0 Comments